22 खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किए। जिसमे 10 स्वर्ण, 9 रजत ओर 3 कास्य पदक जीते। छात्रा वर्ग की दोनो चैंपियनशिप सुथारों का तला ने जीती, वही छात्र वर्ग जूनियर में विजेता एवं सीनियर में उपविजेता रही। उन्होंने बताया कि जूनियर छात्रा वर्ग भावना, गीता, अनिता, गुड्डी, सीनियर वर्ग में नथु, उर्मिला, सुमित्रा, जूनियर छात्र वर्ग में गणपत, जियाराम, सीनियर छात्र वर्ग में चौलाराम ने स्वर्ण पदक जीत। जूनियर छात्रा वर्ग में रवीना, ममता, सीनियर छात्रा वर्ग में अंजू, सीमा, जूनियर छात्र वर्ग में प्रकाश, मनोहर, सीनियर छात्र वर्ग में पवनकुमार व स्वरूपसिंह ने रजत पदक जीता। कास्य पदक विजेता कमला, सुमन व लाभूराम रहे।