19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनकर अंतिम रिहर्सल

स्वतन्त्रता दिवस कल, अंतिम रिहर्सल में परखी तैयारियांसोशल डिस्टेंस और मास्क की अनिवार्यता के निर्देश
less than 1 minute read
Google source verification
सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनकर स्वतन्त्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल

सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनकर स्वतन्त्रता दिवस की अंतिम रिहर्सल

बाड़मेा। 74वें स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल गुरुवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को सोशल डिस्टेंस सहित कोविड-19 की गाइडलाइन की पूर्ण पालना के साथ पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस सहित सभी आगन्तुकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
ये होंगे प्रमुख कार्यक्रम
-राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बार्डर होमगार्ड एवं अरबन होमगार्ड की टुकडियों की परेड
-पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति
-कोरोना वॉरियर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वालों का सम्मान
-ें जिले के प्रसिद्ध गेर दलों की प्रस्तुति