8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर विदेश नीति से भारत हुआ सशक्त- चौधरी

पाली सांसद ने वर्चुअल चिंतन शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 25 Jul 2021, 12:22 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर विदेश नीति से भारत हुआ सशक्त- चौधरी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर विदेश नीति से भारत हुआ सशक्त- चौधरी

बाड़मेर. पाली सासंद और पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने शनिवार को बाड़मेर के ई प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र हमारी विदेश नीति और उसकी उपलब्धियां में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।

जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि बाड़मेर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए सांसद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर विदेश नीति से भारत हुआ सशक्त है।

मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति में व्यापक बदलाव हुआ है। पिछले सात सालों में केन्द्र सरकार का मुख्य लक्ष्य भारत के बारे दुनिया की सोच कैसे बदली जाएं, भारत की शक्ति, भारत की क्षमता, हमारा योग्यता, दुनिया के समक्ष लाने के साथ ही एक आत्मनिर्भर भारत की पहचान समूची दुनिया के समक्ष लाना था।

सांसद चौधरी ने कहा कि यह सफल विदेश नीति का ही परिणाम है कि आज योग दिवस अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का रूप ले चुका है। सफल विदेश नीति के कारण ही आज रक्षा के मामले में हम फांस से राफेल विमान, रूस से एस-400 और अमरीका से हैलिकाप्टर ले रहे हैं।

कोविड महामारी में अनेक देशों में भारतीय लोग फंसे थे तो 70 लाख लोगों को हम वापस लाने में सफल रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी विदेश नीति के कारण आज हर देश भारत के साथ मित्रता रखना चाहता है।

प्रधानमंत्री की बेहतर विदेश नीति के परिणामस्वरूप ही भारत का स्थान काफी ऊंचा हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का परिचय करवाया।

जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने मंच संचालन किया।

जिला महामंत्री संपतराज बोथरा, बालाराम मूंढ़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल तथा स्वरूप सिंह राठौड़, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा आदि उपस्थित थे।