1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, लाभकारी मूल्य की मांग

लाभकारी मूल्य को कानूनी स्वरूप प्रदान करने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Jan 2022, 1:43 AM IST

भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, लाभकारी मूल्य की मांग

भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, लाभकारी मूल्य की मांग

बाड़मेर. भारतीय किसान संघ बाड़मेर ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन एसडीएम बाड़मेर को ज्ञापन सौंप लागत के आधार पर किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया कि किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को कानूनी स्वरूप प्रदान करने की मांग की थी, जिसको लेकर भारतीय किसान संघ ने सभाएं कर एवं ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे थे। संघ के अनुसार किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान गरीब और कर्जदार होता जा रहा है।

भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री लाधुराम बिश्नोई ने बताया कि वर्तमान एमएसपी तय करने के सूत्र में किसानों को अकुशल श्रमिक मानकर मजदूरी जोड़ी जाती है वहीं किसानों के ट्यूबवैल, कृषि मशीनरी व सिंचाई उपकरणों का मूल्य घटने से होने वाले नुकसान को खर्च में शामिल नही किया जाता है। ऐसे में संगठन एमएसपी में बदलवा चाहता है। ज्ञापन में बताया कि किसानों को फसल का मूल्य लागत एवं उस पर लाभ जोडक़र भुगतान की व्यवस्था बने, इसके लिए कानूनी प्रावधान की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष दुर्गाराम मूढ़, कौशला राम गोदारा प्रचार प्रमुख, किशोर राम जांदू ,चेतन राम सारण, रामाराम मुंडन, पदमाराम, किशोर सिंह, गणेशाराम, इसरा राम मेघाराम, राणा राम माली, पन्ना लाल सुथार शामिल हुए।

सिवाना. भारतीय किसान संघ शाखा सिवाना के तहसील अध्यक्ष खंगाराराम चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को स्थानीय तहसीलदार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम कई मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में किसानों ने फसलों की लागत मूल्य पर लाभकारी मुल्य जोड़ फसलों का मूल्य निर्धारित कर किसानों को लाभ पहुचाने की मांग की है। साथ ही खरीफ फसलों के खराबे के बावजूद क्षेत्र के किसानों को गिरदावरी ढंग से नहीं करने से क्लेम नहीं मिल पाया है।

पुन: गिरदावरी कर किसानों को क्लेम पूरा देने की मांग की गई। इस मौके पर मंत्री गणपतसिंह करणोत, जोग भारती कुसीप, तोगाराम, सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़