8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन की नवजात बोल पाती तो शायद यही कहती…मेरा क्या कसूर है मां…गठरी में बांधकर क्यों छोड़ रही हो

नवजात को गठरी में बांधकर खंभे पर टांग दिया, छोड़ गए लावारिस-बालोतरा के नाहटा अस्पताल परिसर के पार्किंग की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 9 Aug 2023, 9:42 PM IST

एक दिन की नवजात बोल पाती तो शायद यही कहती...मेरा क्या कसूर है मां...गठरी में बांधकर क्यों छोड़ रही हो

एक दिन की नवजात बोल पाती तो शायद यही कहती...मेरा क्या कसूर है मां...गठरी में बांधकर क्यों छोड़ रही हो

बालोतरा शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक दिन की नवजात को साड़ी में बांधकर लावारिस छोड़ दिया गया। घटना बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल परिसर की है। यहां पार्किंग के टीनशेड के पोल पर बुधवार दोपहर में साड़ी में लिपटी नवजात मिलने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार दोपहर में एंबुलेंस 108 का चालक ओमप्रकाश माली अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा तो बच्चे के रोने की आवाज आई। इधर-उधर देखा तो कहीं कोई नजर नहीं आया। पार्किंग के टीनशेड के एक पोल पर साड़ी की गठरी बंधी हुई नजर आई और मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी। इस बीच वहां काम कर रहे युवक प्रदीप और पूरण पहुंचे। उन्होंने साड़ी में लिपटी बच्ची को नीचे उतार कर तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया।
एक दिन पहले हुआ है जन्म
अस्पताल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ कमल मूंदड़ा ने नवजात की जांच की। चिकित्सक के अनुसार बच्ची का जन्म एक दिन पहले हुआ है। उसके शरीर पर कांटों की कुछ खरोचें भी लगी हैं। वजन 2 किलो 200 ग्राम है। उपचार के बाद वह स्वस्थ है। इस बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी से जांच पड़ताल कर खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
स्वस्थ है मासूम
पार्किंग में एक नवजात मिली है, अब वह पूर्ण स्वस्थ है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नियमानुसार उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा।
-बी.एस गहलोत, पीएमओ राजकीय नाहटा अस्पताल बालोतरा
मामला दर्ज किया है
नवजात के मिलने को लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्ची को छोडऩे वालों की खोजबीन की जा रही है।
-नीरज शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक बालोतरा