कार्यक्रम में इन्दिरा महिला प्रोत्साहन एवं सम्मान पुरस्कार अन्तर्गत श्रेष्ठ दानदाता गतिविधि में ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान अध्यक्ष रूमा देवी को मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल, महिला एवं बाल विकास कर्मी गोमती ग्रा.प. समदड़ी स्टेशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता दवे वार्ड संख्या 14 (1) बालोतरा एवं आंगनबाड़ी सहायिका ज्योति ब्राहमणों की ढाणी, कुड़ला को 11 हजार प्रोत्साहन राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार श्योर संस्थान की लता कच्छवाह को सात हजार पांच सौ रुपए प्रोत्साहन राशि, शॉल, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार रेखा दातवाणी को पांच हजार रुपए प्रोत्साहन राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय पुरस्कार पपुदेवी को दो हजार पांच सौ रुपए प्रोत्साहन राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।