8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नल के इंतजार में बीत रहे साल-दर-साल, 5 साल में 1 लाख घरों तक भी नहीं पहुंचा मिशन

फोटो व पत्रिका फेस्ट का लोगोजलजीवन मिशन की धीमी रफ्तारजहां नल पहुंचा वहां भी पानी का है इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 3 Jul 2023, 7:55 PM IST

नल के इंतजार में बीत रहे साल-दर-साल, 5 साल में 1 लाख घरों तक भी नहीं पहुंचा मिशन

नल के इंतजार में बीत रहे साल-दर-साल, 5 साल में 1 लाख घरों तक भी नहीं पहुंचा मिशन

बाड़मेर. जल जीवन मिशन में ग्रामीण इलाकों में हर घर नल योजना का काम पिछले पांच साल से चल रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि जिले में 4.68 लाख के मुकाबले में अब तक 89 हजार 989 घरों तक ही मिशन पहुंच पाया है। करीब 3 लाख से अधिक घरों तक पानी पहुंचाने का काम बाकी चल रहा है।
हर घर नल योजना अगस्त 2019 में शुरू हुई। उस समय बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाकों में कुल 4,68,087 घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय हुआ था। मिशन से पहले ग्रामीण इलाकों में कुल 21,469 घरों में कनेक्शन था। इसके चलते इन आंकड़ों को भी कुल घरों लक्ष्य में शामिल कर लिया जाए तो 1,11,458 तक मिशन पहुंचा है।
जिले के 2445 गांवों में पानी पहुंचाने की योजना
जिले में करीब 4 हजार गांव है। जिसमें से 2445 गांवों के लिए हर घर नल की योजना है। जेजेएम के अनुसार जिले में 108 गांवों में 100 फीसदी घरों में कनेक्शन किया जा चुका है। वहीं 1512 घरों में पानी की आपूर्ति का काम शेष है। इसी प्रकार 825 गांवों में जलापूर्ति के लिए काम शुरू किया जाएगा। देखा जाए तो मिशन में अब तक 1500 से अधिक गांवों के लिए प्लान ही नहीं बना है।
हर घर नल की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत
जिले में हर घर नल की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। बाड़मेर जिले में मिशन के काम में तेजी लाकर ब्लू जोन की तरफ बढ़ा की पूरी संभावनाएं है। जबकि अभी जिला प्रदेश में 28वें नम्बर पर है। वहीं जिला अभी पिंक जोन में चल रहा है। लक्ष्य का कुल 23.81 फीसदी काम हुआ है। अभी 75.19 प्रतिशत काम बाकी है।
हर घर नल नहीं, यहां तो टांके और तालाब बुझा रहे प्यास
जिले के सैकड़ों गांवों में नल नहीं पहुंचा है, वहां तो टाकें और नाड़ी-तालाब से प्यास बुझ रही है। घरों में बने टांके बरसात के बाद लबालब है। वहीं तालाब और नाडियों में पानी की अच्छी आवक से पशुधन को भी भरपूर पानी मिल रहा है। सीमावर्ती गांवों में लोग बेरियों पर निर्भर है। यहां तक मिशन के पहुंचने का ग्रामीणों को इंतजार है।
एक्सपर्ट व्यू
प्रत्येक प्राणी को शुद्ध जल की आवश्यकता होती है। चाहे वह किसी भी रूप में प्राप्त हो जाए। यह तालाब, नाडी, टांका, बेरी और अन्य किसी भी प्राकृतिक स्रोत से मिल जाए। जलजीवन मिशन में हर घर नल योजना चल रही है। इससे घरों तक लोगों को शुद्ध जल पहुंचाने का प्लान है। योजना को त्वरित गति से पूरा करना चाहिए, तभी आमजन को राहत मिल सकती है। कोई भी योजना समय से पहले हो तो और भी अच्छा है, लेकिन यह निर्धारित तिथि तक जरूर पूरी होनी चाहिए, इसी में आमजन को फायदा और योजना की सार्थकता निहित है।
-आरके वर्मा, जल संरक्षण कार्यकर्ता
ग्रामीण : हर घर नल की स्थिति
घरों का लक्ष्य
4,68,087
मिशन से पहले
21,469
जेजेएम में कनेक्शन
89,989
अब तक यहां पहुंचे
1,11,458