8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय ओलम्पिक दल के उत्साह को ‘ चियर्स फॉर इंडिया ‘ दौड़

-देशव्यापी अभियान के तहत जोधपुर में दौड़-रेलवे स्टेडियम में किया गया आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Jul 2021, 9:48 PM IST

भारतीय ओलम्पिक दल के उत्साह को ' चियर्स फॉर इंडिया '  दौड़

भारतीय ओलम्पिक दल के उत्साह को ' चियर्स फॉर इंडिया ' दौड़

बाड़मेर. टोक्यो ओलिंपिक में भाग ले रहे भारतीय ओलम्पिक दल के उत्साहवर्धन तथा उनकी जीत की कामना को लेकर जोधपुर रेल मंडल की ओर से चियर्स फोर इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेडियम जोधपुर में आयोजित दौड़ को मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
भारतीय रेलवे द्वारा भारतीय दल का उत्साह व मनोबल बढाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में शुक्रवार से टोक्यो में प्रारम्भ हुए ओपम्पिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाडिय़ों के लिए शुभकामनाओं के संदेश को देशभर से व्यापक समर्थन देने के लिए दौड़ आयोजित की गई।
रेलवे खिलाडिय़ों व बच्चों ने लिया भाग
जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के सचिव व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा ने बताया जोधपुर रेलवे स्टेडियम में आयोजित दौड़ में रेलवे खिलाडिय़ों तथा बच्चों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों तथा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों व युवाओं ने जोश पूर्वक भारतीय दल की विजय के लिए नारे लगाए। इस अवसर पर भारत के खेल क्षेत्र के भविष्य बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक मनोज जैन मौजूद थे।