8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, चौधरी चरणसिंह टीम विजयी

-खेल को खेल भावना से खेलें- चौधरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Jan 2021, 7:04 PM IST

,

गणतंत्र दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, चौधरी चरणसिंह टीम विजयी,गणतंत्र दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, चौधरी चरणसिंह टीम विजयी



सिणधरी (बाड़मेर). सिणधरी उपखंड के चौधरी चरणसिंह किसान छात्रावास में मंगलवार को गणतंत्र दिवस के पर्व पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
हर वर्ष की भांति गणतंत्र दिवस मनाने के बाद कस्बे के युवाओं की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। चौधरी चरणसिंह व विवेकानंद टीम के खिलाडि़यों ने भाग लिया जिसमें चौधरी चरणसिंह टीम विजय रही। चौधरी चरणसिंह किसान छात्रावास में प्रतियोगिता समापन के दौरान विजेता टीम को पुरस्कार भेंट किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान थानाधिकारी बलदेवराम चौधरी, राहुमल सारण ने खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई की।चौधरी ने कहा कि खेलकू द ना केवल मनोरंजन का साधन है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों को खेलकू द की भावना रखनी चाहिए।
राहुमल सारण ने कहा कि खेलों से भाईचारा, प्रेम में बढ़ोतरी होती है। खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है लेकिन खेलभावना नहीं हारनी चाहिए।
इस दौरान चौधरी चरणसिंह छात्रावास अधीक्षक हरिराम माचरा, जोगाराम सारण, जोगेन्दर गोदारा, हरिओम बेनीवाल, पाबूराम सहित अन्य जाट समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।