डॉ. किरोड़ीमल मीणा ने कहा कि किसान हुंकार रैली से केंद्र व राजस्थान की सरकार कांप रही है। नेताओं के फोन आ रहे हैं? स्थिति कितनी दयनीय हो गई है, देखिए आलू सड़क पर है, और किसान का बेटा लालू जेल में है। सरकार को चेताते हुए कहा कि बेरोजगारों को रोजगार व भत्ता दे दो वरना हम सत्ता पर डाका डालने की तैयारी कर रहे हैं। विधायक डा. किरोड़ी मीणा ने कहा कि सरकार ने धन्नासेठों का 52 लाख 80 हजार करोड़ का कर्जा माफ कर दिया। बैंकों ने उनके खाते डूबत में डाल दिए, लेकिन किसानों का कर्जा माफ करना तो दूर की बात है उल्टा सरकार उनकी जमीन कुर्क कर रही है। वक्ताओं ने रिफाइनरी के मामले में भाजपा व कांग्रेस सरकारों को घेरा।