8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए यहां होगी यूरेनियम के 900 अरब के खजाने की तलाश

बाड़मेेर के नाम एक औैर खजाना, रेअर अर्थ में भी यूरेनियम की संभावना- 15 प्रकार के रेअर अर्थ है यहां- 900 अरब का है अनुुमानित खजाना- 95 प्रतिशत है अब तक चीन की मॉनोपोली- 07 ब्लॉक किए एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने रिजर्व
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 20 Feb 2023, 12:07 PM IST

जानिए यहां होगी यूरेनियम के 900 अरब के खजाने की तलाश

जानिए यहां होगी यूरेनियम के 900 अरब के खजाने की तलाश

बाड़मेर पत्रिका.
जिले के सिवाना क्षेत्र का कमठाई इलाका देश और प्रदेश की नई तकदीर लिख सकता है। रेअर अर्थ में भी यहां यूरेनियम के भण्डार मिलने संभावनाएं बलवती हो रही है। बाड़मेर की सिवाना रिंग कॉम्पलेक्स में भारत सरकार के एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने 7 ब्लॉकों को एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्व कराया है, जो संकेत कर रहा है कि चीन की मॉनोपोली तोडऩे की क्षमता यह क्षेत्र करेगा। बाड़मेर के सिवाना में माइक्रोग्रेनाइट की चट्टाने मिली है जिनमें दुर्लभतम जेनोटाइम रेयर अर्थ के डिपोजिट्स हैं । वहीं बाड़मेर के कमठाई में 5 मिलियन टन रेयर अर्थ के भण्डार भी संभावित है । गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 2016 में ही यह खुलासा किया था कि भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने यहां रेअर अर्थ (दुर्लभ खनिज) है।
खास यह भी
- यह भारत का पहला टेरिस्टीअल (जमीन पर पाए जाने वाले खनिज) का बड़ा भण्डार है।
-विश्व में इसका 95 प्रतिशत निर्यात चीन करता है, जिसकी मॉनोपोली है।
खजाना यहां होने के प्रमाण
यहां है खजाना
कमठाई, दांता, लंगेरा, राखी, फूलन व डण्डाली । सिवाना के चारों तरफ एक गड्ढेनुमा रचना है, जिसमें ग्रेनाइट और रॉयलाइट व एल्केलाइन आग्नेय चट्टानें हैं। इसे सिवाना रिंग्स कॉम्पलैक्स और मालानी रॉक्स के नाम से भी जाना जाता है।
ये है रेअर अर्थ
गैलेनियम, रूबीडियम, इप्रीयम, थोरियम, यूरेनियम, जमेज़्नियम, सीरियम, टिलूरियम, यूरेनियम सहित करीब 15 प्रकार के खनिज हैं, जो भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक लेंथोनोइट ग्रुप के हैं।
यह है उपयोग
इन खनिज का उपयोग के अलावा अत्याधुनिक तकनीक जैसे सुपर कंडक्टर, हाई प्लग्स, मैग्नेट, इलेक्ट्रोनिक पॉलिसिंग, ऑयल रिफाइनरी में केटिलिस्ट, हाईब्रिड कार कंपोनेंट एवं बैटरी के लिए किया जाता है।केंसर दवा, बेटरी, लेजर, एरोस्पेस के लिए भी उपयोगी है।
एक्सप्लोरेशन में होगी तेजी
- अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने निर्देश दिए है कि रेयर अर्थ एलिमेंट के भण्डार मिलने की आरंभिक जानकारी के बाद इनके एक्सप्लोरेशन कार्य में तेजी लाई जाए।
- पाली के पास ढ़ाणी ग्रेनाइट ब्लॉक और उदयपुर के पास निवाणियां गांव में कार्बोनेटाइट्स चट्टानों में रेयर अर्थ के डिपोजिट है।
2016 में पत्रिका ने किया था यह ख्ुाुलासा
- 745 वर्षपुरानी मालानी रॉक्स और सिवाना रिंग कॉम्पलैक्स
-5 मिलियन टन के भण्डार कमठाई
- 15 प्रकार के खनिज का पूरा ग्रुप
- 900 अरब से ज्यादा का है खजाना
----------------------