भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर तीन प्रत्याशियों के नाम बाड़मेर जैसलमेर की सीटों से घोषित किए है। इसमें पोकरण सेे महंत प्रतापपुरी को टिकट दिया गया है। सिवाना से दो बार जीत चुके हमीरसिंह भायल तीसरी बार प्रत्याशी घोषित हुए है। चौहटन आरक्षित सीट से पिछली बार चुनाव हार चुके आदूराम मेघवाल को दुबारा अवसर दिया गया है। भाजपा प्रत्याशियों की सूची में पोकरण से महंत प्रतापपुरी और शैतानसिंह दो दावेदार प्रमुख थे। यहां प्रतापपुरी शास्त्री को प्रत्याशी घोषित किया गया है जो पिछला चुनाव महज 872 वोटों से ही हारे थे। महंत का यह दूसरा चुनाव है।