
गेमराराम पाकिस्तान से आज आएगा भारत, दो साल चार माह बाद लौटेगा
बाड़मेर पत्रिका.
सीमावर्ती कुम्हारों का टिब्बा सज्जन का पार का गेमराराम को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया है। वह वाघा बॉर्डर से मंगलवार को भारत आएगा। बदहवासी में तारबंदी लांघकर गए गेमराराम के पाकिस्तान जाने का पत्रिका ने खुलासा किया था और इसके बाद मुहिम चलाकर गेमराराम की वतन वापसी की बात उठाई। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरा एवं पूूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह ने गेमराराम की वतन वापसी के लिए भारत सरकार और पाकिस्तान तक पत्र लिखकर पैरवी की। सजा पूूरी होने के बाद गेमराराम को भारत भेजा जा रहा है।
सीमावर्ती चौहटन क्षेत्र के कुुम्हारों का टिब्बा सज्जन का पार का गेमराराम मेघवाल तारबंदी लांघकर पाकिस्तान चला गया। 5 नवंबर 2020 को गेमराराम ने तारबंदी लांघी लेकिन इसकी कानोंकान खबर किसी को नहीं हुई। 5 जनवरी को पाकिस्तान ने इसकी जानकारी भी दी कि युवक आया हैै। 20 जनवरी 2020 को पत्रिका ने अपनी खबर में खुलासा किया कि गेमराराम तारबंदी लांघकर पाकिस्तान चला गया है। पत्रिका के समाचार बाद इसको स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह ने पैरवी की और उसकी रिहाई के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय और पाकिस्तान सरकार तक पत्र लिखे।
पाकिस्तान में हुई सजा
तारबंदी लांघने पर पाकिस्तान में गेमराराम को गिरफ्तार कर 24 जनवरी 2021 को हैदराबाद जेल में डाल दिया गया। जहां उसको अपराध के लिए सजा सुनाई गई। इस वजह से उसकी वतन वापसी को लेकर सजा पूरी होने का इंतजार रहा। इसके बाद उसकी रिहाई की कार्यवाही हुई है।
इधर, पोक्सो में है मामला दर्ज
गेमराराम के भारत आने के बाद में उसके खिलाफ दर्ज हुए पोक्सो के मामले में कार्यवाही की जााएगी। गेमराराम के पाकिस्तान जाने के बाद में यह मामला दर्ज करवाया गया था।
पूछताछ करेगी एजेंसियां
गेमराराम मंगलवार को करीब 12 बजे वाघा बॉर्डर आएगा। यहां आने के बाद उससे पूछताछ शुरू होगी। इसके बाद आगामी कार्यवाही होगी।
परिजनों को दी खबर
परिजनों को बीएसएफ की ओर से यह जानकारी दी गई हैै कि गेमराराम मंगलवार को लौट आएगा। वाघा बॉर्डर से उसकी वापसी होगी। परिजनों को यह समाचार मिलने के बाद वे खुश है। गेमराराम के पिता की मौत इस दौरान हो गई।
--------------------------------
Published on:
14 Feb 2023 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
