8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादीशुदा युवती से अफेयर, 14 दिन पहले घर से भागे, दोनों के टांके में मिले शव

- सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र के मोतीसरा गांव का मामला- प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने टांके में कूदकर की आत्महत्या - युवती की गुमशुदगी रिपोर्ट पर पुलिस ने बेंगलुरु, हैदराबाद तक खोजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Nov 2022, 9:11 PM IST

शादीशुदा युवती से अफेयर, 14 दिन पहले घर से भागे, दोनों के टांके में मिले शव

शादीशुदा युवती से अफेयर, 14 दिन पहले घर से भागे, दोनों के टांके में मिले शव

सिणधरी क्षेत्र के मोतीसरा स्थित खेत के टांके से रविवार को युवक-युवती के शव बरामद होने की घटना से सनसनी फैल गई। दोनों में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। युवती की शादी 6 महीने पहले हुई थी। उसके बाद से ही वह गांव में रहने वाले युवक से प्रेम करने लगी थी। युवती पिछले 13 नवम्बर से घर से लापता थी। थाने में दर्ज गुमशुदमी में युवक पर संदेह जताया गया था।

पुलिस के अनुसार 13 नवंबर को एड सिणधरी निवासी विशनाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पत्नी चनणी देवी (20) घर से बिना बताए निकल गई। युवती के पति ने रिपोर्ट में एड सिणधरी निवासी जोगाराम पुत्र किरताराम नामक युवक के साथ जाने का संदेह जताया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश में पुलिस हैदराबाद बेंगलुरु सहित अन्य ठिकानों पर तलाश की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को मोतीसरा में युवक- युवती का शव टांके में तैरते मिले। पुलिस ने टांके के आसपास युवती के पहने गहने मिलने पर युवती की पहचान हुई। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को बाहर निकाल कर राजकीय अस्पताल मोर्चरी में रखवाया।
एफएसएल टीम पहुंची मौके पर लिया सैंपल
युवक-युवती के शव 15 दिन पुराने होने के कारण दुर्गंध फैलने लगी जिस पर सिणधरी थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने एफएसएल टीम को सूचना दी। बाड़मेर से एफएसएल अधिकारी जगदीश विश्नोई के नेतृत्व में घटना स्थल मुआयना कर सैंपल एकत्रित किए।
युवक युवती की फेसबुक, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
जानकारी के अनुसार दोनों युवक युवती की फेसबुक, इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, जिस पर दोनों ने घर से गायब होने की योजना बनाई। मृतक युवक जोगाराम युवती चनणी देवी को घर से लेकर निकल गया। जो एक-दो दिन लूनी नदी के आसपास नदी क्षेत्र के 2 दिन गुजारने के बाद दोनों ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।
6 महीने पहले युवती की हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार युवती की शादी 6 माह पहले विशनाराम से हुई थी, आरोप है कि युवती ने फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से जोगाराम से दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई । जोगाराम हैदराबाद में बर्तन की कंपनी में कार्य करता था, जो कुछ महीने पहले गांव आया था। जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गए जिस पर इन्होंने घर से भागने का प्लान बनाया लेकिन पास में पैसे नहीं होने के कारण दो दिन तक लूनी नदी के क्षेत्र में गुजारने के बाद आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के चेहरे पूरी तरह से गलने के कारण दिखाई नहीं दिए। युवक-युवती के पहने गहने के आधार पर पहचान की गई है। पूरी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करने के लिए सैंपल भिजवाया जाएगा।