पिछले तीन दिन से जारी बरसात के चलते अब लूनी और सुकड़ी नदी के पानी में फिर से इजाफा होने लगा है। लूनी नदी की रपट पर पानी का बहाव तेज नज़र आया। वहीं पानी में भी बढ़ोतरी देखी गई। पाली जिले से पानी की अधिक आवक रही तो पानी पूरी रपट पर बहने की संभावना है। ध्यान रहे कि पिछले एक सप्ताह से लूनी व सुकड़ी नदी में पानी की आवक कमजोर हो गई थी। इसके बाद लूनी नदी की आधी रपट पर ही पानी का बहाव चल रहा था। करमावास गांव के किनारे आधी रपट से पानी सूख गया था।