
Mahalaxmi Patotsav, competition will be
बालोतरा. नगर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज की बैठक हनुमान वाडिया में हुई। समाज अध्यक्ष कांतिलाल व्यास ने बताया इसमें मंगलवार को महालक्ष्मी पाटोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय किया गया। 30 सितम्बर को बच्चों के लिए चम्मच व जलेबी दौड़, बड़ों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित होगी।
1अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 2 को सुबह 8 बजे से महालक्ष्मी मंदिर में श्रीसूक्त पाठ तथा शाम 4 बजे शोभायात्रा निकलेगी। 7.30 बजे महाआरती व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। बैठक में प्रदीप दवे, नरेंद्र दवे, बिहारी लाल दवे, जयप्रकाश शर्मा, चन्द्रकांत व्यास, किशोर दवे, अमित दवे, गोपाल त्रिवेदी, योगेश त्रिपाठी, जितेंद्र दव, पंकज दवे मौजूद थे।
और इधर...
हजरत गैबनशाह वाली का उर्स कल
-बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी
बालोतरा. नगर के मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल में गुरुवार रात हजरत गैबनशाह उर्स को लेकर मोमम्डन युवा गु्रप की बैठक आयोजित हुई। ग्रुप सचिव उस्मान गनी ने बताया कि बैठक ग्रुप अध्यक्ष रफीक चड़वा की अध्यक्षता में हुई, इसमें उर्स तैयारियों के लिए युवाओं की टीमें बनाकर कार्य सौंपा गया।
उर्स प्रभारी नसरूदीन सुमरो व मेला संयोजक असलम कुरेशी को मनोनीत किया गया। ग्रुप संरक्षक नासीर चड़वा ने बताया कि उर्स में शनिवार को महफिले मिलाद कार्यक्रम होगा। इसमें गुलाम हुसैनशाह जीलानी सुजा शरीफ, मुफ़्ती सैय्यद मुकिमुरु रहमान उत्तराखंड, मौलाना वसीम अख्तर रिजवी पेश इमाम जामा मस्जिद बालोतरा तकरीर करेंगे।
जांच कर कार्रवाई के निर्देश
बालोतरा. जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते ने गुरुवार को प्रदूषण निवारण व पर्यावरण संरक्षण समिति पदाधिकारियों व किसानों से मुलाकात की। समिति अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी, प्रवक्ता कानाराम सांई ने बताया कि एचआरटीस से डाला गया प्रदूषित पानी बड़ी मात्रा में फैला हुआ है। एचरटीएस में लगाया गया पॉलीथिन खराब हो गया है।
पोरेशन गन बन्द रहती है। जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी को एचआरटीएस का निरीक्षण कर व रिपोर्ट बनाकर प्रदूषण नियंत्रण मंडल चेयरपर्सन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध इकाइयों के विद्युत कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण में बाबूराम जाट रातानाडा ने बताया कि प्रदूषित पानी से उसकी भैंस मर गई। जिला कलक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
Published on:
28 Sept 2018 08:58 pm
