
ग्रामीण शिविर में ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं-जैन
बाड़मेर. बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गंगासरा में बुधवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर आयोजित हुआ।
इस अवसर पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि ग्रामीण शिविर में ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का हाथोंहाथ समाधान करें, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। जैन ने बताया कि सरकार की महत्ती योजना से घर बैठे आमजन के कार्य हो रहे हैं जो सबके लिए राहत की बात है।
जैन ने शिविर का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना। बाड़मेर एसडीएम रोहित चौहान व विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई ने भी आमजन को संबोधित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर राजस्व,पेंशन प्रकरण, विधुत, सहित अन्य कार्य हुए। तहसीलदार प्रेमसिंह माचरा, बेरीवाला तला सरपंच खरथाराम गोदारा, गंगासरा सरपंच अणदू देवी, सरपंच प्रतिनिधि देवाराम देहडू, पंचायत सहायक मानाराम जाखड़, देदाराम सारण,उप सरपंच हिदूसिह,केशाराम जाखड़,टीकमाराम,गोगसिह, खेमाराम तरड,नरसिगाराम डऊकिया, पदमाराम बेनिवालसहित विभागीय अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
Updated on:
01 Dec 2021 11:05 pm
Published on:
01 Dec 2021 11:05 pm
