8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर : मलेरिया के 791 पॉजिटिव केस, डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 125 के पार

अस्पताल की ओपीडी में बुखार पीडि़तों की लग रही कतारें -डे-केयर में भी चल रहा मौसमी बीमारियों के रोगियों का उपचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 9 Sep 2023, 10:00 PM IST

बाड़मेर : मलेरिया के 791 पॉजिटिव केस, डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 125 के पार

बाड़मेर : मलेरिया के 791 पॉजिटिव केस, डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 125 के पार

बाड़मेर जिले में मौसमी बीमारियों के पीडि़तों का आंकड़ा बढता जा रहा है। बुखार के रोगी अस्पताल में सबसे अधिक है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लम्बी कतारें लग रही है। मेडिसिन की ओपीडी में आने वाले 10 में 7 रोगी बुखार के मिल रहे है। ऐसे में करीब 70 फीसदी मरीज बुखार से पीडि़त है। ओपीडी करीब 4000 के पास चल रही है।

बाड़मेर जिले में मलेरिया के बाद अब डेंगू भी फैल रहा है। बेकाबू मलेरिया का आंकड़ा शुक्रवार को 791 पर पहुंच गया। इसमें पीवी के साथ अब पीएफ के रोगी भी सामने आ रहे हैं, जो काफी घातक है। वहीं मिक्स मलेरिया का केस भी मिल चुका है। इस बीच डेंगू के मामले भी 125 के पास पहुंच गए है। जबकि कुछ दिनों पहले तक डेंगू का आंकड़ा बरसात की सीजन के बाद भी 41 पर स्थिर था। पिछले 15 दिनों में करीब 80 से अधिक रोगी बढ़े है।

जांचों के लिए लग रही लाइनें

अस्पताल में जांचों के लिए लाइनें लग रही है। मरीजों को रक्त के नमूने देने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। बुखार के कारण नमूना संग्रहण केंद्र पर भी दबाव बढ़ गया है। सुबह से लगने वाली मरीजों की कतारें दोपहर तक खत्म नहीं हो रही है। ओपीडी समय दोपहर 2 बजे तक है, इसके बाद भी मरीजों की कतारें देखी जा सकती है।

डे-केयर में किया जा रहा उपचार

अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड में मरीजों की संख्या बढऩे के चलते रोगियों को डे-केयर में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें मौसमी बीमारियों के पीडि़त को रखा जा रहा है। दिन में उनका उपचार करके शाम को फ्री कर दिया जाता है। डे-केयर में लगे बेड भी भरे रहते है।

बुखार के रोगी सबसे ज्यादा

अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी के डॉ. थानसिंह बताते है कि पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीज काफी बढ़े है। अधिक उम्र के रोगी बुखार की जकडऩ में ज्यादा आ रहे है। बुखार के साथ सिरदर्द, खांसी-जुकाम पीडि़त रोगी भी काफी आ रहे है। लेकिन अेापीडी में सबसे अधिक बुखार के रोगी है।

बाड़मेर : मौसमी बीमारियों के आंकड़े

मलेरिया : 791

डेंगू : 125

राजस्थान की स्थिति

डेंगू : 3624

मौतें : 06

मलेरिया : 1280

चिकनगुनिया : 110

(स्रोत चिकित्सा विभाग..आंकड़े 8 सितम्बर तक अपडेट)