
पुलिस ने पीडि़त को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया
बाड़मेर शहर में राजकीय अस्पताल के नजदीक व्यस्त मार्ग से गुरुवार को दिन दहाड़े कुछ बदमाशों ने बिना नम्बर की लग्जरी कार में एक युवक का अपहरण कर लिया। अचानक हुए घटनाक्रम से राह चलते लोग सकते में आ गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और करीब तीन घंटे बाद युवक के बाड़मेर के नजदीक भादरेश के पास सडक़ पर पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने पीडि़त को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस के अनुसार युवक के अपहरण की सूचना पर जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। इस बीच करीब तीन घंटे बाद युवक को अपहर्ता भादरेश के पास चलती गाड़ी से सडक़ पर फेंक कर फरार हो गए। इस दौरान अपहर्ताओं ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए हाथ-पैर तोड़ दिए। मामले में एक आरोपी को डिटेन किया है।
युवक को मिली थी जान से मारने की धमकी
एसपी नरेंद्र मीणा ने बताया कि युवक मगनाराम पुत्र कालूराम निवासी लीलसर ने करीब तीन साल पहले मादक पदार्थ तस्करों के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। उस वक्त आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। उसी रंजिश को लेकर आरोपी अभी जेल से छूटे तो युवक को जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में पीडि़त ने पुलिस को गत 26 मार्च को परिवाद दिया था। इसे लेकर संबंधित पुलिस थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उधर, पीडि़त का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस की नाक के नीचे से अपहरण
जिला अस्पताल की चौकी से कोई 10 कदम दूर दिन-दहाड़े अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया। लग्जरी कार में आए 5-7 बदमाशों ने युवक को पकड़ा और कार में डाल दिया। इसके बाद चलती कार में बदमाश सवार हुए और भगाकर ले गए। घटना के बाद आसपास के लोग भयभीत हो गए और पुलिस को सूचना दी।
Published on:
28 Mar 2024 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
