इस पर वाहन लेकर तो दूर पैदल गुजरना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों की आपाधापी में कई जने इनकी चपेट में आकर चोटिल होते हैं। नगर के सदर बाजार, गोरका चौक, भैरू बाजार, इलोजी बाजार, जूना कोट बाजार, सहित पुराना बस स्टैंड, जोधपुर मार्ग, खेड़ मार्ग, जसोल मार्ग, समदड़ी मार्ग, आदि बाजारों में हर दिन यह स्थिति देखी जा सकती है। लेकिन उपखंड प्रशासन व नगर परिषद के अ धिकारी अतिक्रमण हटाने को लेकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इससे दुकानदारों की मौज बन पड़ी है। वही दूसरी ओर राहगीरों व वाहन चालकों की परेशानियां कम होने की बजाय हर दिन बढ़ती ही जा रही है। इससे आमजन में रोष है।
नगर के बाजार पूरी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़े हुए हैं। कोई एक ऐसा बाजार नहीं है, जहां के दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं कर रखा है। इस पर बाजार में पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है। अधिकारी सच्चाई से मुंह मोड़ बैठे हैं। इससे हर दिन हजारों जने परेशानी उठाते हैं। -रमेश कुमार
नगर के बाजारों में अतिक्रमण की समस्या लाइलाज हो गई है। दुकानदारों के बढ़-चढ़कर अतिक्रमण करने पर आवागमन में हर दिन बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। आमजन की परेशानी से अधिकारी वाकिफ है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कार्रवाई करके लोगों को राहत दिलावें। -रोहित
बाजारों में अतिक्रमण को लेकर जांच करवाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -शिवपाल सिंह, आयुक्त नगर परिषद बालोतरा