8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजारों में भीड़ उमड़ी तो बढ़ी चिंता, मास्क पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

-बिना मास्क पहने वाहन चालकों के काटे चालान-राहगीरों से मास्क पहनने की समझाइश-त्योहारों पर बाजार में उमडऩे लगे लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 27 Oct 2020, 9:48 PM IST

बाजारों में भीड़ उमड़ी तो बढ़ी चिंता, मास्क पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

बाजारों में भीड़ उमड़ी तो बढ़ी चिंता, मास्क पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

बाड़मेर. बाजारों में उमड़ रही भीड़ कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा रही है। लोगों को मास्क पहनने को लेकर जागरूकता और कार्रवाई साथ-साथ करते हुए पुलिस और प्रशासन ने सोमवार को स्टेशन रोड बाजार में समझाइश भ्ी की। इस दौरान कई वाहन चालकों के मास्क नहीं होने पर चालान काटे गए।
बाड़मेर कोतवाली पुलिस की टीम ने यहां से बिना मास्क निकलने वाले राहगीरों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। कई लोग मुहं पर कपड़ा बांधकर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें टोकते हुए कहा कि कपड़ा नहीं मास्क पहनना होगा। जिससे खुद के साथ दूसरों को भी कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।
बाजारों की भीड़ बढ़ा सकती है कोरोना
त्योहारों पर बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही है। यह भीड़ मास्क को लेकर लापरवाह नजर आ रही है। हालांकि अधिकांश लोग मास्क पहनने लगे हैं, लेकिन अभी भी कई लोग है जो मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसके चलते चैन टूट रही है जो कोरोना संक्रमण की आशंका को और बढ़ा रही है।