6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर-भाभी एक साथ टांके में कूदे, दोनों की मौत

विवाहिता अपनी मासूम बेटी को साथ लेकर कूदी

less than 1 minute read
Google source verification
देवर-भाभी एक साथ टांके में कूदे, दोनों की मौत

देवर-भाभी एक साथ टांके में कूदे, दोनों की मौत

बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र के डूगेरों का तला गांव में एक विवाहिता ने चचेरे देवर व मासूम बेटी के साथ शनिवार रात टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। अंदेशा है कि विवाहिता व देवर के बीच प्रेस प्रसंग था।

पुलिस ने बताया कि देवू (22) पत्नी जगदीश, खेमाराम (22) पुत्र चुतराराम, ललिता (2) पुत्री जगदीश निवासी डूगेरों का तला के शनिवार शाम सामूहिक आत्महत्या करने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के पीहर वालों को सूचित किया। पीहर पक्ष की मौजूदगी में तीनों मृतकों के शव टांके से बाहर निकलवाए गए। रविवार को जिला अस्पताल बाड़मेर की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सुपुर्द किए गए।

तहसीलदार करेंगे मामले की जांच

मृतका के पिता पुरखाराम निवासी शिव भाखरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि तीन वर्ष पहले देवू का विवाह जगदीश के साथ हुआ था, जिसके दो वर्ष की पुत्री थी। उसने अपनी पुत्री को साथ लेकर देवर के साथ आत्महत्या कर ली। प्रार्थी ने मामले की जांच की गुहार की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति गुजरात के राजकोट में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है, जो वारदात के समय घर पर नहीं था। चचेरा देवर खेमाराम वाहन चालक है, जो पड़ौस में ही रहता था। अंदेशा है कि विवाहिता व देवर के बीच प्रेस प्रसंग था। मामले की जांच बाड़मेर तहसीलदार रमेश राजपुरोहित को सौंपी गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग