पुलिस के अनुसार धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के नेड़ीनाड़ी के लुम्बाणियों की ढाणी गांव में मृतक रूपाराम व उसकी पत्नी गायत्री के बीच झगड़ा हुआ, इसके बाद पत्नी धोरीमन्ना के बाजार चली गई और पीछे पति ने अपने दो बच्चों को उठा कर टांके में डाल व खुद भी टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद बाजार से लौटी पत्नी ने भी उसी टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक रूपाराम पुत्र हंसराज की करीब 10 वर्ष पहले शादी गायत्रीदेवी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद राधेश्याम (7) वर्ष व बजरंग (२) वर्ष का जन्म हुआ।