6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थार की प्रतिभा ने बढ़ाया मान : शिवांगी ने डेंगू को किया दरकिनार, बास्कटेबॉल में दिलाया मेडल

थार की प्रतिभा ने बढ़ाया मान, डेंगू से थी बीमार, शिवांगी ने कप्तानी कर दिलाई विजेता, महात्मा गांधी स्कूल की छात्रा वर्ग की टीम बनी विजेता

less than 1 minute read
Google source verification
Medal in Basketball

Medal in Basketball

बाड़मेर
बाड़मेर जिले में एक तरफ जहां डेंगू अपने पांव पसार रहा है। जिला अस्पताल में दिनों-दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जबकि डेंगू को डंस को हराते हुए थार की होनहार प्रतिभा शिवांगी राठौड़ ने जसोल में आयोजित जिला स्तरीय बास्कटेबॉल खेलकूद प्रतियोगिता दमखम दिखाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। साथ ही महात्मा गांधी स्कूल की टीम को जीत दिलाई।


प्रतियोगिता के राजकीय महात्मा गांधी स्कूल स्टेशन रोड़ बाड़मेर की 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम की कप्तान शिवांगी राठौड़ ने अच्छा प्रदर्शन कर टीम को विजयी बनाया। कप्नान शिवांगी राठौड़ को प्रतियोगिता आयोजन समिति द्वारा एवं पूर्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने प्रतियोगिता के सबसे अच्छे खिलाड़ी का खिताब दिया।


डेंगू से थी पीडि़त, फिर भी अच्छा प्रदर्शन
दरअसल, खिलाड़ी शिवांगी राठौड़ को प्रतियोगिता के दौरान डेंगू जैसी भयंकर बीमारी होने व प्लेटलेट्स कम हो जाने के बावजूद भी सभी मैच खेल कर सबसे ज्यादा अंक बनाए गए जिस पर उसकी टीम ने विजय हासिल की। शिवांगी बताती है कि बीमार होने के बावजूद भी हौसला रखा और टीम को विजय दिलाई। शिवांगी ने बताया कि पिता की ख्वाहिश है कि उनकी बेटी एक दिन भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल होकर बाड़मेर जिला का नाम रोशन करें।


पिता भी बास्कटेबॉल के अच्छे प्लेयर
खिलाड़ी शिवांगी राठौड़ स्थानीय सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन रोड बाड़मेर के बास्केटबॉल मैदान पर 2015 से लगातार अभ्यास करते हुए बास्केटबॉल गेम सीखा है। राठौड़ के पिता महिपालसिंह राजस्थान पुलिस बाड़मेर में हेड कांस्टेबल पद पर पदस्थापित है। साथ ही बास्केटबॉल के राज्य स्तर के खिलाड़ी है। राजस्थान पुलिस टीम जोधपुर रेंज के बास्केटबॉल टीम के बतौर कप्तान के रूप में भी खेलते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग