Medical Department Rajasthan: सिणधरी. बाड़मेर जिले के सिणधरी उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रस्तुति वार्ड में सोमवार दोपहर को अचानक प्रस्तुति वार्ड के छत का प्लास्टर गिर गया। प्रस्तुति वार्ड में सो रही महिला कुछ सैकेंड पहले ही शौच करने के लिए बाहर निकली थी। उसी दौरान वार्ड की छत का प्लास्टर नीचे गिर गया, बेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पास में सो रही अन्य प्रस्तुति महिला भी प्लास्टर गिरने से डर गई। हादसे में कोई जनानी नहीं हुई। सीएचसी में बने प्रस्तुति वार्ड सहित अन्य इमरजेंसी वार्ड को मरम्मत की दरकार है। सोमवार को हादसे के दौरान महिला कुछ समय पहले बाहर नहीं निकलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।