8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधव में चेक पोस्ट से गायब मिली चिकित्सा टीम

केरल व महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की जांच के लिए लगाई गई थी चेकपोस्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 31 Mar 2021, 11:05 PM IST

गांधव में चेक पोस्ट से गायब मिली चिकित्सा टीम

गांधव में चेक पोस्ट से गायब मिली चिकित्सा टीम

धोरीमन्ना. बाड़मेर-जालोर सीमा पर गांधव में चेकपोस्ट लगाकर मेडिकल टीम तैनात की थी जो महाराष्ट्र व केरल से आने वाले लोगों की जांच के बाद लोगों को जिले में प्रवेश देने का काम करती लेकिन मंगलवार को चिकित्सा विभाग की टीम समय पर पहुंची ही नहीं। इतना ही नहीं सुबह 6 बजे से 12 बजे तक का समय है। वहां पुलिस व एक एलडीसी के अलावा कोई नजर नहीं आया। चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल व टीम का एक एलडीसी वहां जरूर मौजूद था लेकिन चिकित्सा विभाग का कोई भी कार्मिक जांच के लिए वहां मौजूद नहीं था। वह मौजूद एलडीसी ने बताया कि सुबह ड्यूटी पर आ गया लेकिन चिकित्सा विभाग से कोई भी कार्मिक ड्यूटी पर नहीं लौटा इसलिए ना सेंपलिंग हो पाई और ना बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोई जांच हो पाई।

कौन करें जांच

केरल व महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को जिले में प्रवेश करने से पहले टीम को 72 घंटा पुरानी निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। जिसकी वहां मौजूद टीम जांच करती है जिसके पास 72 घंटा पुरानी रिपोर्ट नहीं हो उसके सैंपलिंग लेती है और उसके बाद व्यक्ति की पूरी जानकारी जुटाने के बाद प्रवेश देती है लेकिन यहां कोई कार्मिक भी उपस्थित नहीं तो उन्हें रोक कर जांच कौन करें और कौन उनकी सैंपलिंग करें।

टीम में आयुष डॉक्टर, कम्पाउंडर, व एलटी की ड्यूटी गांधव चेक पोस्ट पर थी। बिना कारण बताए क्यों अनुपस्थित रहे, जिसको लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
- बाबूलाल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर