8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 बीघा जमीन में बांदरा में बनेगा मिनी फूड पार्क

जिले के बांदरा गांव के समीप करीब 100 बीघा जमीन मिनी फूड पार्क के लिए आवंटित की गई है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत आवंटित हो रहे इस पार्क से किसानेां को एग्रो प्रोसेसिंग के लिए फायदा मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 24 Nov 2021, 12:37 PM IST

100 बीघा जमीन में बांदरा में बनेगा मिनी फूड पार्क

100 बीघा जमीन में बांदरा में बनेगा मिनी फूड पार्क

100 बीघा जमीन में बांदरा में बनेगा मिनी फूड पार्क
-
बाड़मेर पत्रिका.
जिले के बांदरा गांव के समीप करीब 100 बीघा जमीन मिनी फूड पार्क के लिए आवंटित की गई है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत आवंटित हो रहे इस पार्क से किसानेां को एग्रो प्रोसेसिंग के लिए फायदा मिलेगा।
राज्य सरकार ने बजट भाषण में जिलों में मिनी फूड पार्क स्थापित कर किसानों को अपने कृषि उत्पादों के प्रसंस्करणों को प्रदर्शित करने और फसल का उचित मूल्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसको लेकर बांदरा गांव के पास में 100 बीघा जमीन आवंटित की गई है।
इस मिनी फूड पार्क में कृषि जिंसों के उत्पादन क्षेत्र के समीप ही खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, कोल्ड स्टोरेज, इन्कयूबेशन सेंटर, वेयर हाऊस, कॉमन प्लेटफार्म आदि की स्थापना की जाएगी। मिनी फूड पार्क की स्थापना से स्थानीय कृषि उपजों के प्रसंस्करण, व्यवसाय, निर्यात एवं मूल्य संवद्र्धन को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे किसानों की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
कृषि विपणन विभाग व कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से विकसित होगा फूड पार्क
मिनी फूड पार्क कृषि विपणन विभाग व कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से विकसित किया जाएगा। विभाग व बोर्ड की ओर से फूड पार्क में चारदीवारी, आंतरिक सड़कें, ड्रेनेज, पेयजल, विद्युत आपूर्तिं, ट्रीटमेंट प्लांट, वे-ब्रिज, पार्किग, कार्यालय भवन आदि संरचनाएं विकसित की जाएगी।
10 करोड़ होंगे खर्च, अनुदान देगी सरकार
इस मिनी फूड पार्क को विकसित करने में दस करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च होगी। किसानों को भी अपनी प्रोसेसिंग युनिट के लिए पचास प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा। जो राशि पांच करोड़ तक हो सकती है।
अनार-जीरा-ईसबगोल के लिए बड़ा महत्व
जिले में जीरा करीब चौदह करोड़ का हो रहा है और ईसबगोल व अनार की फसलें भी आ रही है। इनके लिए अब प्रोसेसिंग युनिट बाड़मेर में लगती है तो यहां के किसानों को उचित दाम का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।