8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योजनाओं की जानकारी नहीं है तो लोगों को क्या दोगे? : कैलाश चौधरी

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बुधवार को चौहटन ग्राम पंचायत पर विकसित भारत संकल्प अभियान व प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 29 Dec 2023, 9:37 AM IST

योजनाओं की जानकारी नहीं है तो लोगों को क्या दोगे? : कैलाश चौधरी

बाड़मेर. शिविर में अधिकारियों पर भड़के कैलाश चौधरी।

बाड़मेर.
केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बुधवार को चौहटन ग्राम पंचायत पर विकसित भारत संकल्प अभियान व प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कृषि अधिकारियों से प्रश्र किया कि ड्रोन पर कितनी सब्सिडी है? जवाब आया कि 25 प्रतिशत। इस पर मंत्री ने अलग-अलग श्रेणी की एक-एक सब्सिडी गिनाते हुए फटकार लगाई कि तुम्हें खुद ही जानकारी नहीं है तो लोगों को क्या दोगे? मंत्री ने कहा कि अब व्यवस्था बदल गई और व्यवस्था के साथ में खुद को बदल लें। सभी विभागों के जिम्मेदारों को हर योजना एवं गाइडलाइन से अपडेट रहकर हर काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने तथा अपनी कार्यप्रणाली को सुधारने की हिदायत दी।
केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा एवं सुनियोजित तरीके से भारत सरकार की योजनाओं से अब तक वंचित रखे गए हर अंतिम सिरे तक बैठे लोगों तक भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। यह हम सबका दायित्व है। पिछले समय की सरकारों ने देश की आम अवाम को विकास की मुख्यधारा से वंचित रखा तथा वोटों के लिए देश की आम अवाम एवं लोगों से किए गए वायदों को कभी पूरा नहीं किया। अब समय आ गया है जब देश के किसी भी कोने में विकास की पहुंच से दूर अंतिम सिरे पर बैठे हर जरूरतमंद को योजनाओं का फायदा पहुंचाया जाएगा।
विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का गारंटी वाला रथ अब चौहटन में आ गया है, मोदी का सपना है कि अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक वंचित परिवार तक भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
रथ पहुंचा
विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ चौहटन पहुंचा जहां भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को एलईडी स्क्रीन पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आमजन एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कार्यक्रम दिखाया गया।
जिला कलक्टर अरूण पुरोहित, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, भाजपा नेता खुमानसिंह सोढ़ा, अनन्तराम विश्नोई अतिथि रहे।
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उषा जैन, डॉ. मेघाराम गढ़वीर, देदाराम खोथ, देवीलाल खांगट, मोहन पूनिया, भीमाराम जोगेश, गिरीश माहेश्वरी, नरेश विराट,दिनेश विश्नोई, महेन्द्रसिंह राठौड़, जेठमालसिंह सनाऊ, पुरखाराम मांजू, अमरसिंह कापराऊ, शिवप्रताप सिंह राठौड़, पदमाराम गोदारा, कुंभाराम सेंवर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।