लोकार्पण पर आयोजित समारोह में राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि इस बात की खुशी है कि हमारे निरंतर प्रयासों से बाड़मेर चिकित्सा सेवाओं की दृष्टि में उत्कृष्टता की ओर तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले चार वर्षों में हर वर्ग के कल्याण के लिए सकारात्मक कदम उठाए है कोविड के विषम दौर में भी प्रदेश में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था करके पूरे भारत में श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया है। आज बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज से लेकर सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटर हर जगह स्वीकृत हुए है। राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में गंभीर से गंभीर मरीजों का उपचार होता है। जैन ने कहा कि जेएसडब्ल्यू भादरेस लगातार क्षेत्र में पेयजल, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहा है आज जो हॉस्पिटल में मॉड्यूल ऑपरेशन थिएटर का निर्माण करके लोकार्पण किया है यह ओटी पूरे जोधपुर संभाग का सबसे बेहतरीन ऑपरेशन थिएटर है।