बाड़मेर पत्रिका. मुम्बई की पांच माह की बच्ची तीरा को 16 करोड़ रुपए के इंजेक्शन की जरूरत थी तो मुम्बई के लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राशि एकत्रित कर उसकी जिंदगी बचाने के लिए अमेरिका से इंजेक्शन मंगवा लिया। बाड़मेर का ललित भी अब 2.75 करोड़ के 26 इंजेक्शन मिलने पर जान बचा सकता है। ललित का बड़ा भाई दिग्विजिय इस इलाज के अभाव में जान खो चुका है और अब ललित के लिए संकट की घड़ी। सरकार से तो आस है ही बाड़मेर और पूरे राजस्थान से इस युवक की जान उम्मीद लगाए हुए है। इधर, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर मदद की गुहार की है।