8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

युवक की हत्या के मामले में पत्नी सहित तीन गिरफ्तार मृतक व आरोपियों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन एक जगह होने पर पता चला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 21 May 2023, 1:35 PM IST

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

कुछ दिन पहले एक युवक का अपहरण व उसकी हत्या कर शव को आबूपर्वत की पहाडि़यों में फेंकने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दोनों युवक पड़ोसी गांव के निवासी है, जिन में से एक का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था।

जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि बाखासर थाने में 12 मई को गोकलाराम रेबारी निवासी हेमावास की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद थानाधिकारी सुरजभानसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। पुलिस के अनुसार 10 मई को हेमावास निवासी गोकलाराम रेबारी घर से अहमदाबाद जाने का कहकर रवाना हुआ था, लेकिन वह अहमदाबाद नहीं पहुंचा। इस पर 12 मई को उसके भाई सेधाराम की रिपोर्ट पर बाखासर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इस दौरान गुमशुदा गोकलाराम के मोबाइल नंबरों की लोकेशन डीसा, पालनपुर व आबूरोड की तरफ आने व संदिग्धों के भी मोबाइल नम्बरों की लोकेशन वहीं आने से दिनांक 16, 17 व 18 मई को इन क्षेत्रों में तलाश की। इसी दरम्यान सेधाराम पुत्र हरकेनराम रेबारी निवासी हेमावास ने आबूरोड थाने में रिपोर्ट दी कि गोकलाराम पत्नी मांगीदेवी का पन्नाराम (28) पुत्र वेहनाराम रेबारी निवासी मीठड़ी पुलिस थाना बाखासर हाल मालगढ डीसा गुजरात के साथ में प्रेम प्रसंग था। गोकलाराम की पत्नी ने षडयंत्र रचकर पन्नाराम व उसके एक अन्य साथी पनोरिया पुलिस थाना बाखासर निवासी मालाराम (26) पुत्र प्रेमाराम रेबारी से उसके भाई गोकलाराम पर वारदात का शक जताया था।

पुलिस व पालिका की टीम ने जंगल में की तलाश

बाखासर थानाधिकारी सुरजभानसिंह ने मय जाप्ता व पुलिस चौकी छीपाबेरी आबूपर्वत प्रभारी भवानीसिंह व कांस्टेबल रमेशचन्द्र व आबू पर्वत नगर पालिका की टीम व वन विभाग की संयुक्त टीमें आबू की पहाड़ियों व जंगल में तलाश में जुट गई। इस दौरान 18 मई को मृतक गोकलाराम का शव इमली मोड से आगे आबूपर्वत की तरफ सरहद में डामर सडक से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में सड़ी गली हालत में मिला। शव के पास मृतक के जूते व कमीज मिले। सेधाराम ने इसकी तस्दीक की। मौके पर वीडियोग्राफी करवाई। शव का राजकीय चिकित्सालय बाडमेर में मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया।

गहन पूछताछ करने पर सामने आई हकीकत

वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपी पन्नाराम, मालाराम व मृतक की पत्नी मांगीदेवी को दस्तयाब किया। आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर मांगीदेवी के अपने प्रेमी पन्नाराम व उसके दोस्त मालाराम के साथ गोकलाराम का अपहरण कर हत्या करना स्वीकार किया। इस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।