बाड़मेर जिले में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर कुल 18 लाख 76 हजार 336 हो गई है। जिले में युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करते हुए उन्हें जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए गए। ऐसे में युवा मतदाता जो 18-19 वर्ष के है, उन्हें बड़ी संख्या में नए मतदाता के रूप में सूची में जोड़ा गया है।
जिले में गत वर्ष 9 नवंबर से 23 दिसंबर तक पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। नवीन मतदाताओं के नाम जोडऩे के बाद अंतिम प्रकाशन की तिथि तक कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 76 हजार को पार कर गई। इसमें 10 लाख 1206 पुरुष तथा 8 लाख 75 हजार 113 महिला मतदाता शामिल है। जबकि 17 ट्रांसजेंडर मतदाता है। जिला कलक्टर लोकबंधु के अनुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया गया था।
57 हजार से अधिक 18-19 साल के युवा मतदाता
मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के समय 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 57 हजार 637 हो गई। इसमें 38 हजार 510 पुरुष एवं 19 हजार 119 महिला मतदाता है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नवम्बर एवं दिसम्बर माह 2022 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसमें यह कोशिश रही कि युवा मतदाता अधिक से अधिक जोड़े जाए, जो पहली बार