8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में थार की धूम

लोक कला से सजा पूनियों का तला शिविर आकर्षण का केंद्रअट्ठारहवीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में थार की चर्चा 32 यूनिट बाड़मेर जिले से स्काउट विंग भाग ले रहीं10 यूनिट बाड़मेर जिले से गाइड विंग में शामिल10 अन्य देशों से भी स्काउट गाइड भाग ले रहे10 जनवरी तक जंबूरी में कई गतिविधियां,प्रतियोगिताएं और झांकियां होंगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 6 Jan 2023, 10:14 PM IST

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में थार की धूम

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में थार की धूम

भारत स्काउट गाइड संगठन की मेजबानी में रोहट पाली में आयोजित राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में थार की लोक संस्कृति की आभा नजर आ रही है। इसमें राउमावि पूनियों का तला का लोक कला से सजा शिविर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कड़ी में राउमावि पूनियों का तला शिविर राजस्थानी पारंपरिक गुडाळ , हस्तकला कला, झूला, ऊंट शृंगार प्रदर्शनी, बालू रेत के महल व मांडणों के चलते पूरी जंबूरी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। व्याख्याता संतोषकुमार गोदारा के नेतृत्व में नौ सदस्यीय दल ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से शिविर सजाया है।

इसमें बाड़मेर जिले से कमलसिंह रानीगांव के नेतृत्व में स्काउट विंग में 32 और गाइड विंग में दस यूनिट भाग ले रही हैं। हर यूनिट में यूनिट लीडर के नेतृत्व में नौ स्काउट या गाइड भाग ले रहे हैं सीओ बाड़मेर योगेन्द्र सिंह राठौड़ और गतिविधि प्रभारी डूंगराराम जाखड़ और गीता माली के निर्देशन सभी दल बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस जंबूरी में दस जनवरी तक विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं यथा कैंप क्राफ्ट, एडवेंचर, फन एक्टिविटी, स्किल टेस्ट, कैंप फायर, कलर पार्टी, परेड ड्रिल, बैंड पार्टी, स्किल ओ रामा, फूड प्लाजा, प्रदर्शनी, झांकी प्रदर्शन आयोजन किया जाएगा।
विश्व के दस देशों से स्काउट गाइड भाग ले रहे
ध्यान रहे कि भारत के चयनित 35000 स्काउट गाइड सहभागिता निभा रहे हैं। वहीं विश्व के दस अन्य देशों से भी स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं जिनके लिए 4000 टेंट शिविर लगाए गए हैं, जिसमें रहते हुए स्काउट गाइड शिविर साज सज्जा, पायनियरिंग, कैम्प क्राफ्ट, मुख्य द्वार, बांउड्री वाॅल , पारंपरिक प्रदर्शनी , सिर्फ लकड़ी और रस्सी से निर्मित विभिन्न प्रकार के गैजट्स, पिट्स, ले आउट्स व हस्तशिल्प कौशल से शिविर को सजा रहे हैं।