
एनसीसी बहुआयामी व्यक्तित्व का अवसर करती प्रदान- भार्गव
बाड़मेर. एनसीसी दिवस पर राजकीय पीजी महाविद्यालय में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार प्रेरक पहल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। एनसीसी कॉप्लेक्स में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, महाविद्यालय विकास समिति के मनोनीत सदस्य रावत त्रिभुवन सिंह और एनसीसी अधिकारी कैप्टन आदर्श किशोर ने इसका शुभारम्भ किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि एनसीसी बहुआयामी व्यक्तित्व निर्माण का अवसर प्रदान करती है, जिससे युवा अपनी मंजिल को बेहतर तरीके से हासिल कर सकता है।
रावत त्रिभुवन सिंह ने कहा कि थार के कैडेट्स को ऑफिसर बनने के सपने देखते हुए अपने कॅरियर को दिशा देनी चाहिए। एनसीसी के सर्टिफिकेट इसमें एक प्रेरणा का काम करते हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह तामलोर ने शहीद प्रेमसिंह और शहीद पीराराम की शाहदत को नमन किया।
डीजी विजिट के सफल आयोजन पर अपर महानिदेशक एयरकोमोडोर एल के जैन की ओर से प्रेषित पुरस्कार से सार्जेंट मंजू, कैडेट नरपत सिंह, कैडेट ओमप्रकाश और कैडेट प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन आदर्श किशोर ने बताया कि झंडारोहण की पहल को प्रतिदिन जारी रखा जाएगा जिससे युवाओं में राष्ट्र भाव का संचार होगा। प्रो. दीपक कुमार ने आभार ज्ञापित किया।
कैडेट्स ने पौधरोपण भी किया। एनसीसी दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें ओम भारती और ललिता चौधरी विजेता रहे। डॉ. खगेन्द्र, प्रो.विमला आदि मौजूद रहे।
Published on:
27 Nov 2021 11:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
