2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जर्जर भवन, मोहल्ले में भय, नगर परिषद नोटिस देकर भूली

-जिला कलक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
No action after district collector's order

No action after district collector's order

-जिला कलक्टर के आदेश के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

बाड़मेर. शहर के वार्ड 10 जटियों के पुराने वास में जर्जर भवन मोहल्लेवासियों के लिए भय का कारण बना हुआ है। भवन की दीवारें इतनी जर्जर हैं कि कभी भी गिर सकता है। भवन को गिराने के लिए मोहल्ले वासियों ने नगर परिषद को शिकायत की थी। परिषद ने भवन मालिक को मरम्मत करवाने का नोटिस जारी किया। इसके बाद न तो मकान मालिक ने मरम्मत करवाई और ना ही नगर परिषद ने इसे गिराया। ऐसे में मोहल्ले वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

जर्जर भवन के आसपास रहवासी मकान होने के साथ स्कूल व कोचिंग क्लास भी संचालित होती हैं। ऐसे में सुबह से रात तक बच्चों की आवाजाही रहती है। इसके चलते पास में गिरने की स्थिति में भवन के कारण लोग भयभीत रहते हैं। लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं।

नगर परिषद ने नहीं माने कलक्टर के आदेश

बारिश से पूर्व जिला कलक्टर ने नगर परिषद को निर्देश दिए थे कि शहर के जर्जर भवनों को चिन्हित कर उनको गिराया जाए। संबंधित मालिक को मरम्मत के लिए भी पाबंद किया जाए। इसके बाद भी शहर के कई इलाकों में जर्जर भवन हादसे को न्योता दे रहे हैं।

बोले लोग

हादसे का अंदेशा

जर्जर भवन के पास बच्चे खेलते रहते हैं। कभी भी हादसा हो सकता है।

तीजा देवी

मरम्मत की जरूरत
भवन चारों ओर से जर्जर है। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी गिर सकता है।

राधा देवी

सुनवाई नहीं हो रही

प्रशासन को कई बार अवगत करवाया। कहीं पर सुनवाई नहीं हो रही है।
दयालचंद

अवगत करवाया है

नगर परिषद को कई बार अवगत करवाया गया है। नगर परिषद ने नोटिस भी जारी किया था। कार्रवाई नहीं हुई। हादसा कभी भी हो सकता है।
किशनलाल बड़ारिया, पार्षद वार्ड 10