8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई भी बाधा लक्ष्य को असाध्य नही कर सकती

राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2018 में नव चयनित लक्ष्मी चौधरी का सम्मान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Jul 2021, 1:06 AM IST

कोई भी बाधा उसके लक्ष्य को असाध्य नही कर सकती

कोई भी बाधा उसके लक्ष्य को असाध्य नही कर सकती

बाड़मेर. राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2018 में नव चयनित लक्ष्मी चौधरी का सम्मान सुरभि संस्थान की ओर से किया गया।

इस अवसर पर सचिव रजनीकांत शर्मा ने कहा कि व्यक्ति में कुछ कर लेने की दृढ़ इच्छा हो और अपने लक्ष्य की ओर हिम्मत तथा लगन के साथ आगे बढ़े तो कोई भी बाधा उसके लक्ष्य को असाध्य नही कर सकती। संस्थान संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, बंशीधर तातेड़ ने कहा कि यह हमारे गौरव का विषय है कि यहां की बेटियां अपनी मेहनत और काबीलियत के दम पर विपरीत परिस्थितियों में भी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है।

संस्था के सदस्यों ने लक्ष्मी चौधरी का माला पहना व शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया।

राठौड़ जिला सुरक्षा प्रमुख मनोनीत

बाड़मेर. अंतरराष्ट्रीय परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत की बैठक जोधपुर में संपन्न हुई।

बैठक संगठन के केंद्रीय महामंत्री महावीर, प्रदेश अध्यक्ष भंवर लाल चौधरी, प्रांत महामंत्री अविनाश जांगिड़, प्रांत मंत्री महेश विश्नोई, राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष राकेश राजगुरु, उपाध्यक्ष सुखदेव बजरंगी की उपस्थिति में हुई जिसमें साल भर किए गए कार्य एवं आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

इस दौरान नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें बाड़मेर जिले के तनसिंह राठौड़ महाबार को जिला सुरक्षा प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महाबार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव अग्रसर रहूंगा।