8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज सब्जी मिलेगी ना दूध, जानिए क्यों

मंडी रहेगी बंद किसानों का जयपुर कूच स्थगित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 20 Aug 2020, 8:57 PM IST

आज सब्जी मिलेगी ना दूध, जानिए क्यों

आज सब्जी मिलेगी ना दूध, जानिए क्यों

बाड़मेर. बाड़मेर शहर के बाशिंदों को शुक्रवार को सब्जी मिलेगी ना ही दूध, क्योंकि व्यापारियों व किसानों ने इन सुविधाओं को बंद करने का एेलान किया है। एक तरफ जहां किसानों ने अपनी मांगें नहीं मानने पर उक्त घोषणा की तो दूसरी ओर मंडी व्यापारियों ने मंडी शुल्क सहित अन्य कर बंद करने को लेकर यह निर्णय किया है। एेसे में बाड़मेर में सब्जी नहीं पहुंचेगी तो दूध पहुंचाने वाले किसान व पशुपालन भी नहीं आएंगे।

बाड़मेर में आज मंडी रहेगी बंद

बाड़मेर जिला अनाज व्यापार संघ की ओर से राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ जयपुर के आह्वान पर शुक्रवार को स्थानीय मण्डी में कार्य एक दिन बंद की घोषणा की गई है। अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष हंसराज कोटडिय़ा, मण्डी व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरचंद वडेरा, मण्डी व्यापारी विकास समिति के अरूण वडेरा ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से पांच जून को जारी अध्यादेश में मण्डियों के बाहर व्यापार करने वालों पर मण्डी टैक्स, सैस कर व मण्डी लेवी आदि समाप्त किए गए हैं।

वहीं मण्डी में कार्य करने वाले सभी व्यापारियों पर राज्य सरकार के मण्डी शुल्क व किसान कल्याण आदि टैक्स लागू रहेंगे। इस तरह के कानून के विरुद्ध शुक्रवार को कृषि मण्डी में समूर्ण व्यापार बंद रखने का निर्णय किया गया है। सचिव पवन सिंघवी ने बताया कि केन्द्र सरकार भारतीय किसान संघ बाड़मेर के 5 अगस्त से लगातार जारी संयमित धरना प्रदर्शन का भी समर्थन करते हैं।

बंद के निर्णय में पदाधिकारी गौतम चमन, दिनेश भूतड़ा, भगवानदास चाण्डक, ओमप्रकाश मूथा, कैलाश भूतड़ा, भरत गोलेच्छा सहित व्यापारी मौजूद थे।

किसानों का जयपुर कूच स्थगित

जयपुर शहर में कोरोना विस्फोट के कारण इजाजत नहीं मिलने पर किसानों का शुक्रवार को विधानसभा घेराव स्थगित कर दिया गया है। एेसे में गुरुवार को जयपुर कू च भी स्थगित हो गया। संघ के जिला महामंत्री प्रहलाद सियोल ने बताया कि कोरोना विस्फोट के कारण पुलिस उपायुक्त जयपुर से अनुमति नहीं मिलने के कारण जयपुर कूच स्थगित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सब्जी व दूध की आपूर्ति व मंडी बंद रखने का निर्णय जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बाड़मेर व गुड़ामालानी में मंडी किसानों के समर्थन में शुक्रवार को बंद रहेगी।