10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन भर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, छूटी धूजणी, जानिए सर्दी ने कैसे ढाया लोगों पर कहर

-मौसम में नमी से छाई रही हल्की धुंध -घरों में दुबके लोग, बाजारों में चहल-पहल कम

1 minute read
Google source verification
 Winter storm, weather change

Not full day Darshan of Sun God Winter storm

बालोतरा.मौसम में बड़े परिवर्तन पर रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। नमी के चलते धुंध का असर भी रहा। कई स्थानों पर बंूदाबांदी हुई। शहर के बाजारों व गांव के चौहटों में कम चहल-पहल रही। मौसम में आया यह बदलाव लोगों की दिनचर्या में भी काफी बदलाव ला दिया। धुंध की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे। दिनभर गर्म कपड़ो और रजाइयों में दुबके लोग धुप निकलने का इन्तजार करते दिखे। सर्दी से बचने के लिए लोग तरह तरह के जतन करते भी नजर आए। लोगों ने गर्म चाय, पकवान, नाश्ता का आनंद उठाया। सुबह 10 बजे बाद जरूरी काम होने पर लोग घरों से बाहर निकले।
मौसम में बड़े बदलाव का असर रविवार सुबह देखने को नजर आया। मौसम में नमी पर दिन की शुरूआत से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस हल्की धुंध होने पर लोग रजाइयों में ही दुबके रहे। सुबह आठ बजे घरों में कामकाज शुरू हुआ, लेकिन धूप नहीं निकलने पर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बंद कमरों में बैठे लोगों ने गर्म चाय, पकवान, नाश्ता का आनंद उठाया। सुबह 10 बजे बाद जरूरी काम होने पर लोग घरों से बाहर निकले। इस पर शहर, कस्बों के मार्गों, बाजारों व गांवों के चौहटों पर कुछ चहल-पहल नजर आई। इस दौरान कई जनों ने सर्दी से बचाव को लेकर ऊनी कपड़े खरीदे। दोपहर में हल्की धूप निकली, इस पर लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन बादलों के छाने पर कुछ देर बाद यह फिर से गायब हो गई। सर्दी के असर पर पूरे दिन लोग सर्द कपड़ों से ढके नजर आए। बाजार में चाय व गर्मनमकीन की दुकानों पर अधिक भीड़ नजर आई। शाम पांच बजे बाद ठण्ड का असर बढऩे पर लोग घरों को लौट गए। इससे बाजारों व चौहटों की रौनक फिर से गायब हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग