बाड़मेर. ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों के बीच अब स्कूलों में भी खेलों की धूम रहेगी। माध्यमिक शिक्षा के तहत 17 व 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं चार समूह में होंगी। इसको लेकर खेल पंचाग जारी किया गया है। प्रतियोगिताओं का आगाज विद्यालय स्तर पर 24 अगस्त से होगा जबकि समापन 8 नवम्बर को राज्य स्तर पर होगा।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर राजस्थान ने विद्यालयी खेलों को लेकर पंचाग जारी किया है। इसमें चार समूह बनाए गए है जिसमें प्रथम समूह में हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती सहित दस खेल, द्वितीय समूह में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल सहित 11 खेल तथा तृतीय समूह में राइफल शुटिंग, लॉन टेनिस सहित 11 खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। चतुर्थ समूह में एथलेटिक्स का आयोजन होगा।