8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 दिन में अब स्टार प्रचारकों की सभाएं

-राहुल, योगी और नड्ढ पहुंचेंगे रेगिस्तान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 17 Nov 2023, 11:29 AM IST

4 दिन में अब स्टार प्रचारकों की सभाएं

4 दिन में अब स्टार प्रचारकों की सभाएं

भाजपा-कांग्रेस के लिए आगामी चार दिन चुनावी ताकत को झौंकने और कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाने के होंगे। इसके लिए स्टार प्रचारकों की ताकत लगाई जाएगी। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा करवा चुकी है तो अब कांगे्रस राहुल गांधी को 19 नवंबर को बायतु में ला रही है। 18 नवंबर को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिव और सिवाना में होंगे। इधर, जैसलमेर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आने का कार्यक्रम हो रहा है।

कौन कहां?
जे पी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा
तारीख- 18 नवंबर
स्थान- हनुमान चौराहा,जैसलमेर
राहुल गांधी, कांग्रेस
19 नवंबर- बायतु
दर्जियों की ढाणी


18 न वंबर- योगी आदित्यनाथ, उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री
स्थान- शिव और सिवाना
बाड़मेेर जिला मुख्यालय क्यों छूटा
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हर बार कांग्रेस और भाजपा की मुख्य सभाएं हुई है लेकिन इस बार अभी तक यहां स्टार प्रचारक नहीं आए है। भाजपा यहांं पर बागी के मैैदान में उतरने के कारण पांव पीछे ले रही है तो कांग्रेस के लिए भी यहां इस बार स्टार की सभा में आनाकानी हो रही है।
दोनों का ध्यान यहां
बायतु
यहां अभी तय नहीं (दोनों दल)
- बाड़मेर
- गुड़ामालानी
- चौहटन
- पचपदरा
कांग्रेस
- शिव
कमान इनके हाथ
कांग्रेस के हरीश चौधरी और भाजपा के कैलाश चौधरी यहां कमान संभाले हुए है।
रालोपा 20 को प्रस्तावित
रालोपा की पांच सभाएं 20 नवंबर को प्रस्तावित है। इसमें संयोजक हनुमान बेनिवाल और चंद्रशेखर आजाद के आना प्रस्तावित है।