8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएसयूआई : पहले कॉलेज फिर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग

-जेएनवीयू कैंपस में नाबालिग से बलात्कार का मामला -एबीवीपी को बैन करने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 18 Jul 2023, 9:48 PM IST

पहले कॉलेज फिर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग

पहले कॉलेज फिर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दोषियों को फांसी की मांग


बाड़मेर. एनएसयूआई ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर कैंपस में नाबालिग से बलात्कार के दरिंदों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। साथ ही एबीवीपी को बैन करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज व एसडीएम बाड़मेर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

बाड़मेर में पीजी कॉलेज के सामने संगठन की ओर से प्रदर्शन के बाद रैली के साथ छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां गेट के सामने धरने पर बैठ गए। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए जोधपुर मामले को लेकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। वहीं एबीवीपी को बैन करने की बात कही। छात्र नेता डूंगर बाना ने बताया कि एनएसयूआई संपूर्ण जिले की प्रत्येक कॉलेज में मुहिम चलाकर एबीवीपी को कॉलेज कैंपस में घुसने का विरोध करेंगे। यदि कैंपस में बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया तो अपनी बेटियों और बहनों को कौन कॉलेज भेजेगा। हमारी राज्य सरकार से मांग है दरिंदों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाएं और राज्य भर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बैन किया जाए। जिससे कैंपस में सुरक्षा का माहौल बना रहे। इस दौरान छात्र नेता हुकमाराम जाखड़, चेतन भांभू, भूपेंद्र मेघवाल राजबेरा, शहनाज शमा, रायचंद खांगट, अनिता डूडी, मोहन सोनी, जीत चौधरी, मेहन्द्र सियोल, भंवराराम मेघवाल, कंवराज कूकना, जुंझा राम चौधरी, देवा राम सारण, अरविन्द गोदारा, चंद्र वीर परिहार, ओम प्रकाश कड़वासरा, दिनेश विश्नोई, मोहन जाखड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।