यह दी जाएगी जानकारी- एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत विभिन्न भौगोलिक,सांस्कृतिक परिस्थितियों, वन्यजीवों, वनस्पतियों, संगीत, नाटक, नृत्य,फिल्म, हस्तकला, खेल, साहित्य, त्योहार, चित्रकला, मूर्तिकला की जानकारी देना व समन्वय स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। प्राकृतिक सौंदर्य व वीरों की भूमि से होंगे परिचित- योजना के तहत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि आसामा से राजस्थान के विद्याथर््िायों का परिचय होगा। वहीं, वीरों की भूमि राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, युद्ध, वीर यौद्धा, बलिदान, जौहर आदि की जानकारी असम के बच्चों को मिलेगी। इसको लेकर प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में एक क्लब का गठन होगा, जिसमें जारी गाइड लाइन के अनुसार कम से कम हर साल चार गतिविधियां की जाएगी। दस विद्यालय दोनों राज्यों से चयनित होंगे जिसके विद्यार्थी एक-दूसरे राज्य से परिचित होंगे।