8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपीडी में डिस्टेंस: खांसी-बुखार के मरीजों की दूर से ही जांच

-चिकित्सकों के संक्रमित होने के बाद बरती जा रही है सतर्कता-ओपीडी में चिकित्सक और मरीजों के बीच सोशल डिस्टेंस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 19 Aug 2020, 8:11 PM IST

ओपीडी में  डिस्टेंस: खांसी-बुखार के मरीजों की दूर से ही जांच

ओपीडी में डिस्टेंस: खांसी-बुखार के मरीजों की दूर से ही जांच

बाड़मेर. चिकित्सकों व अस्पताल कार्मिकों के संक्रमित होने के बाद अब ओपीडी में मरीजों की जांच के दौरान सतर्कता बरती जा रही है। सामान्य खांसी-बुखार के मरीजों को लक्षण पूछकर ही दूरी रखते हुए चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। इससे चिकित्सक और मरीजों के बीच सोशल डिस्टेंस की पालना भी हो रही है।
बाड़मेर में संक्रमण का दायरा बढ़कर चिकित्सकों तक पहुंचने से अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई। ऐसे में अब चिकित्सक बहुत जरूरी होने पर ही पास में बैठाकर जांच करते हैं। बुखार-खांसी के सामान्य मरीजों को दूरी रखते हुए परामर्श दिया जा रहा है।
वरिष्ठ चिकित्सक हो चुके हैं संक्रमित
बाड़मेर में अब तक 3 वरिष्ठ चिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अन्य कार्मिक भी पॉजिटिव मिले हैं। इस दौरान एक कंपाउंडर को कोरोना अपना शिकार बना चुका है। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए मरीजों से दूरी बनाकर उनका उपचार किया जा रहा है।
ओपीडी में एक-एक मरीज को प्रवेश
अस्पताल में ओपीडी में बाहर लगे सुरक्षा गार्ड अब मरीजों का कतार बनाकर एक-एक करके चिकित्सक के कक्ष में प्रवेश दे रहे हैं। जिससे भीड़ नहीं हो। जबकि पूर्व में मरीज चिकित्सक को घेर कर खड़े हो जाते थे। जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता था। इसके चलते अब ओपीडी में भी भीड़ को नियंत्रण के लिए सख्ती की जा रही है।