8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल की बिजली होती रही गुल, ऑपरेशन में बार-बार रुकावट

डिस्कॉम की ओर से बुधवार को बिना सूचना विदयुत कटौती की गई। इससे ऑपरेशन थिएटर में बिजली गुल हो गई और चिकित्सा टीम नसबंदी करवाने वाली महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 13 Dec 2023, 9:34 PM IST

अस्पताल में बार-बार बिजली आने-जाने के कारण बाहर इंतजार करती महिलाएं।

अस्पताल में बार-बार बिजली आने-जाने के कारण बाहर इंतजार करती महिलाएं।

जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन राष्ट्रीय अभियान है। इनमें नसबंदी भी एक तरीका है, लेकिन एक सरकारी विभाग दूसरे सरकारी विभाग से समन्वय रखे बिना सरकारी कार्य में रुकावट का कारण बने तो इसे आप क्या कहेंगे?उ पखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आयोजित नसबंदी शिविर के दौरान ऑपरेशन के समय बिजली गायब रही। इससे महिलाएं व चिकित्सा टीम पूरे दिन परेशान रहे।
जानकारी के अनुसार शिविर में 97 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें से 95 नसबंदी की गई। बालोतरा चिकित्सा टीम ने सिणधरी सीएचसी परिसर में आयोजित शिविर में महिलाओं की नसबंदी करवाई, लेकिन पूरे दिन विद्युत कटौती के चलते चिकित्सा टीम व महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डिस्कॉम की ओर से बुधवार को बिना सूचना विदयुत कटौती की गई। इससे ऑपरेशन थिएटर में बिजली गुल हो गई और चिकित्सा टीम नसबंदी करवाने वाली महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नहीं दी जाती सूचना
डिस्कॉम की ओर से कस्बे में लंबे समय से मेंटेनेंस के नाम पर कटौती की जा रही है, लेकिन कोई भी सूचना नहीं दी जाती है। अचानक जब कर्मचारियों की मर्जी होती है तो विद्युत कटौती कर दी जाती है। व्यापारियों ने बताया कि शाम के समय में 5 बजते ही रोज बिजली कटौती की जा रही है। कटौती के बावजूद जगह-जगह तार खुले पड़े रहते हैं।
पाबंद किया, अब नहीं होगी कटौती
विद्युत कटौती को लेकर लाइनमैन सहित जीएसएस मैनेज करने वाले कर्मचारियों को पाबंद किया है। अब आगे से विद्युत कटौती करने के बारे में पहले सूचना दी जाएगी। मेरी अनुमति के बिना कहीं पर भी शटडाउन नहीं होगा।
- सुरेशकुमार चौधरी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग सिणधरी