8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफीम की खेती, 8 हजार 824 पौधे जब्त, आरोपी खेत मालिक गिरफ्तार

गोगाजी का धोरा (भाटा) गांव स्थित एक खेत में दबिश देकर अवैध अफीम के पौधों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 21 Mar 2021, 12:58 AM IST

अफीम की खेती, 8 हजार 824 पौधे जब्त, आरोपी खेत मालिक गिरफ्तार

अफीम की खेती, 8 हजार 824 पौधे जब्त, आरोपी खेत मालिक गिरफ्तार

सिणधरी/बाड़मेर पत्रिका. बाड़मेर में अफीम व डोडा पोस्त की तस्करी के बाद अब अफीम की खेती होने लगी है। यहां सिणधरी थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर गोगाजी का धोरा (भाटा) गांव स्थित एक खेत में दबिश देकर अवैध अफीम के पौधों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सिणधरी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि भाटा क्षेत्र के गोगाजी का धोरा स्थित एक खेत में अफीम के पौधे तैयार हो रहे है। पुलिस ने पुख्ता सूचना होने पर थानाधिकारी बलदेव चौधरी ने मय टीम खेत में दबिश दी। पुलिस को आरोपी दीपाराम पुत्र रघुनाथ राम के अपने पुश्तैनी खेत में अनार की फसल के बीच अवैध अफीम के पौधे नजर आए। पुलिस ने पांच क्यारियां बनाकर बोए 8 हजार 824 पौधे जब्त किए। पुलिस ने सभी पौधों को मौके से उखाड़कर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जब्त पौधों को सीएफएल जांच के लिए भेजें जाएंगे।