8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिस्कॉम में निजीकरण का विरोध, विद्युत भवन घेराव की चेतावनी

कार्मिकों की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय पर हुई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Jul 2021, 12:27 AM IST

डिस्कॉम में निजीकरण का विरोध, विद्युत भवन घेराव की चेतावनी

डिस्कॉम में निजीकरण का विरोध, विद्युत भवन घेराव की चेतावनी

बाड़मेर. डिस्कॉम में निजीकरण के विरोध में कार्मिकों की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय पर हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ने कहा कि निजीकरण् आज पूरे विद्युत विभाग को दीमक की तरह खाने में लगा है। केन्द्र व राज्य सरकारें विद्युत निगमों का निजीकरण कर कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुर्जर ने कहा कि कर्मचारियों को अपना भविष्य बचाना है तो निजीकरण रोकना अति आवश्यक है। कर्मचारियों की मुख्य मांग इंटरडिस्कॉम ट्रांसफर करने, तकनीकी कर्मचारियों के फिक्सेशन सहित अन्य मांगों के समाधान के लिए विद्युत भवन का 11 अगस्त को संगठन की ओर से घेराव किया जाएगा, जिसमें सभी कर्मचारियों की सहभागिता अति आवश्यक हैं।

प्रदेश प्रवक्ता रमेश पंवार ने कहा कि विद्युत विभाग में संगठन के प्रयासों से ही तकनीकी कर्मचारियों को नई पहचान व शोषण से मुक्ति मिली है। इसके बावजुद आज भी कई समस्याएं हैं जिनका समाधान विभाग स्तर पर नहीं होने के कारण कर्मचारी अपने आप को ठगा हुआ महसुस कर रहा है। करौली जिलाध्यक्ष कर्मप्रकाश मीणा ने कहा कि सभी कर्मचारियों को बिना किसी मतभेद के संगठन के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना है।

जालोर जिलाध्यक्ष धनराज मीणा ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हकों के लिए जागरूक होकर संघर्ष करना पड़ेगा। बाड़मेर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि जिले के कर्मचारी संगठन के आह्वाान पर हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं।

जिला उपाध्यक्ष लिखमाराम हुड्डा, चैनाराम चौधरी, जिला सह सचिव हरीराम सारण, जिला प्रचार मंत्री चुन्नीलाल, देवेन्द्र कुमार, अकरम खान, ललित कुमार, कुंजीलाल मीणा, अजय शर्मा, ठाकराराम प्रजापत, खीमाराम चौधरी आदि उपस्थित थे।