6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहरी कॉलोनियों में एक पखवाडे़ से जलापूर्ति नहीं

-क्लोजर का असर बरकरार -टैंकर मंगवाने की मजबूरी
2 min read
Google source verification
Outdoor colonies do not have water supply from a fortnight

Outdoor colonies do not have water supply from a fortnight

बाड़मेर. शहर से सटी कॉलोनियां मूलभूत सुविधाओं के साथ अब पानी के लिए भी तरस रही हैं। जलदाय विभाग की ओर से एक पखवाडे़ से जलापूर्ति नहीं करने के कारण लोगों को गंभीर जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। इधर, विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

हाल में नहर सफाई के दौरान दो दिन क्लोजर रहने के बाद से सिणधरी चौराहा, राजीव नगर, राम नगर, बलदेव नगर, गायत्री कॉलोनी, रिको एरिया सहित आसपास की कॉलोनियों में पानी आया ही नहीं। विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
टैंकर मंगवाना मुश्किल

एक पखवाड़े से जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को महंगे दामों में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। पानी की अधिक मांग होने के कारण टैंकर भी समय पर नहीं आते एेसे में समस्या और बढ़ जाती है। जलापूर्ति नहीं होने के बावजूद भी जलदाय विभाग की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।

टांके खाली हो गए

जलापूर्ति नहीं होने के कारण पानी के टांके खाली हो गए हैं। मोहल्लेवासी परेशान हो रहे हैं।

भंवरलाल गोदारा

सुनवाई नहीं
जलदाय विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है।

चंदन कुमार

टैंकर मंगवाना मुश्किल
गर्मी के मौसम में पानी की अधिक आवश्यकता रहती है। नल नहीं आने से टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। महंगे दामों में टैंकर मंगवाना मुश्किल हो रहा है।

रामलाल गोरा

समाधान होना चाहिए
पानी के बिना एकपल भी काम नहीं चलता। विभाग की लापरवाही है। जल्द से समस्या का समाधान होना चाहिए।

ज्योति चौधरी

व्यवस्था करनी चाहिए
उपभोक्ता समय पर नल के बिल भर रहे हैं तो विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

कृष्णा चल रहा लाइन का काम
हाइवे विस्तार के चलते कुछ लाइनें व वाल्व डैमेज हो गए थे टीम उन्हें दुरस्त कर रही है। जहां ज्यादा समस्या है वहां नई लाइन बिछाई जाएगी। जल्द ही जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।

महेश कुमार शर्मा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग