
बीएसएफ के तत्वावधान में हुई कबड्डी प्रतियोगिता, अकली टीम रही विजेता
बाड़मेर. सीमासुरक्षा बल (बीएसएफ) की 151वीं वाहिनी के तत्वावधान में सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत जिले के बॉर्डर के गांवों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बीएसएफ बैस कैम्प मुनाबाव में किया गया। इस प्रतियोगिता में अकली, जैसिंधर, सजनानी, सगोरालिया के युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। फाइनल मैच में अकली ने सजनानी को 30-24 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उप विजेता टीम को कमाडेंट अजयकुमार, प्रधान तेजाराम व बीएसएफ के अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के बाद कमांडेंट अजयकुमार ने बॉर्डर के 15 युवाओं के लिए दो सप्ताह का दुपहिया वाहन मैकेनिक कोर्स का उद्घाटन किया जो मुनाबाव में 12 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं, अकली गांव के स्कूल में वालीबॉल व नेट भेंट की गई। इस अवसर पर सीमाजन कल्याण समिति के मंत्री नीम्बसिंह सोढ़ा, चंदनसिंह, कमाडेंट अजयकुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।कमाडेंट ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। एेसे में युवा खेलों पर ध्यान दें।
इधर,राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के दोनों वर्ग के खिताब पर जैसलमेर का कब्जा
-बाड़मेर में आयोजित राज्य स्तरीय छात्र वर्ग की प्रतियोगिता का समापन
-सीनियर वर्ग में जयपुर द्वितीय व जोधपुर तीसरे स्थान पर
-जूनियर वर्ग में सीकर दूसरे व हनुमानगढ़ को मिला तीसरा स्थान
बाड़मेर. बाड़मेर में खेली गई 63वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक 17 व 19 आयु वर्गं) विद्यालयी छात्र खेलकूद बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के खिताब पर जैसलमेर एकेडमी ने कब्जा कर लिया। बाड़मेर के स्टेशन रोड स्थित स्कूल परिसर के मैदान में गुरुवार को खेले गए फाइनल मैच में कांटे की टक्कर में जैसलमेर के खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाते हुए रोमांचक मैच में जीत हासिल की।
मीडिया प्रभारी नाकेश व्यास ने बताया कि 17 वर्ष जूनियर में जैसलमेर ऐकेडमी प्रथम, सीकर द्वितीय तथा हनुमानगढ़ तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 19 वर्ष सीनियर वर्ग में जैसलमेर ऐकेडमी प्रथम, जयपुर द्वितीय तथा जोधपुर तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कुल 97 टीमों ने भाग लिया।
Published on:
30 Sept 2018 12:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
