
संस्कारवान युवा पीढ़ी का निर्माण आवश्यक
जसोल. अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के चौथा दिन आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में साध्वी प्रज्ञावती अहमदाबाद, साध्वी कीर्तिप्रभा लाडऩू के सान्निध्य में पर्यावरण शुद्वि दिवस व स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग दिवस के रूप में मनाया गया।
साध्वी प्रज्ञाववी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए संस्कारवान युवा पीढ़ी का निर्माण आवश्यक है। मोबाइल , टी.वी. के बढ़ते दुष्प्रभाओं से बचें। अणुव्रत के छोटे-छोटे नियमों को जीवन में अपनाकर सुखी जीवन जीएं।हम अपने परिवार, समाज में प्रेम भाव से रहे, किसी से भी राग, द्वेष भावना न रखें। नियमित योग, व्यायाम ,प्रणायाम करें। प्रधानाचार्य सतीश व्यास ने छात्रों को स्वदेशी की जानकारी देते हुए कहा कि स्वदेशी स्वधर्म है। इस पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं। इससे देश में समृद्धि आएगी। इस अवसर पर अणुव्रत समिति प्रभारी भूपतराज कोठारी ,मंत्री सफरूखान , नरसिंगराम उपस्थित रहे।
जीवन में अनुशासन जरूरी
बालोतरा. अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के चौथा दिन शनिवार को अनुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। इस दिन मदर टेरेसा स्कूल में मुनि दर्शन कुमार ने कहा कि अनुशासन के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं है। हम अपने परिवार, समाज में प्रेम भाव से रहे, किसी से भी राग, द्वेष भावना न रखें। अनुशासन, यही हमारा संकल्प रहें। बच्चों में अभी से अनुशासन आएगा तो वे बड़े होकर अच्छे व्यक्ति बन सकते हैं। विद्यालय के बच्चों ने अणुव्रत गीत का गायन किया। कमलेश बोहरा ने मुनि का स्वागत किया। अणुव्रत समिति ने विद्यालय में अणुव्रत फोल्डर वितरित किए। कार्यक्रम में मोहनलाल बाफना, कमलादेवी ओस्तवाल, पवन मण्डोत, मोहनलाल बागरेचा, नवीन सालेचा, रेशमीदेवी वैद मेहता आदि मौजूद थे। संचालन अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा ने किया।
साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस
बालोतरा. शहर के तेरापंथ भवन में रविवार सुबह 9.15 बजे अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत सांप्रदायिक सौहार्द दिवस मनाया जाएगा। जवेरीलाल सालेचा ने बताया कि कार्यक्रम में तेरापंथ समाज, मूर्तिपूजक समाज, अग्रवाल समाज, मुस्लिम समाज, ब्रह्मकुमारी समाज के प्रमुख धर्मसभा को सम्बोंधित करेंगे।
Published on:
29 Sept 2018 10:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
