6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका स्ट्रींग: कागजों में स्कूलें खुली, अंधेरगर्दी के तालों में लॉक

बॉर्डर के दूरस्थ गांवों में स्कूलें कागजों में खुल रही है। अंधेरगर्दी के ताले अभी लगे हुए है। बच्चे शिक्षकों का इंतजार कर रहे है और शिक्षक पहुंच नहीं रहे है। सरकार ने स्टाफ तो 15 से 20 का नियुक्त कर दिया है लेकिन पांच-छह जने ही आ रहे हैै। नियमित निरीक्षण के अभाव और विभागीय वृहद्हस्त का नतीजा है कि परवाह नहीं है। सरकारी स्कूलों में एक तरफ कई शिक्षक नामांकन बढ़ाकर नजीर पेश कर रहे है तो दूसरी ओर कईयों का छुट्टियों बाद भी आलस नहीं टूटा है। पेश है लाइव रिपोर्ट-

less than 1 minute read
Google source verification
पत्रिका स्ट्रींग: कागजों में स्कूलें खुली, अंधेरगर्दी के तालों में लॉक

पत्रिका स्ट्रींग: कागजों में स्कूलें खुली, अंधेरगर्दी के तालों में लॉक

भीखभारती गोस्वामी - गडरारोड़ . बॉर्डर के गांवों में पत्रिका टीम जुलाई के पहले दिन विद्यालयों के हाल जानने प हुंची तो स्थितियां हैरत की थी। शिक्षक स्कूल पहुंचे ही नहीं और न ही विद्यालय का संचालन हो रहा है। प्रवेश उत्सव के ये दिन है जिसमें विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है लेकिन यहां हालात हतोत्साहित नजर आए।
1. समय - 7:40
राउप्रावि -जुम्मा फकीर की बस्ती
बॉर्डर से एकदम सटे इस गांव में कुल 9 अध्यापक कार्यत हैं,लेकिन स्कूल पर ताला लगा है।कक्षा 5 का छात्र केवलराम पुत्र शामाराम गेट पर खड़ा है। उसने कहां मास्साब आए ही नहीं...।
2. समय 8:10
राउप्रावि चांदी का पार (पं स रामसर)
शिक्षक खाना बना रहा है। स्कूल खुली हुई हैं। सभी शिक्षक अभी पहुंचे नही ंहै। शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर निरुत्तर है।
3.समय 8:30
राउमावि पादरिया (रामसर)
बॉर्डर से सटा हुआ गांव,स्टाफ 9, मौके पर 4 उपस्थित। यहां छुट्टियों की रेत की गर्द जमी है। जो विद्यार्थी स्कूल पहुंचे उनसे झाड़ू निकलवाया जा रहा है
4. समय 8:45
राउप्रावि विरध का पार। स्टाफ 06, नामांकन 180। सभी शिक्षक तो यहां पहुंच गए लेकिनप विद्याथर्री नहीं आए है। सभी शिक्षक बाड़मेर जिले से बाहर के है।
शिक्षकों की शिकायत- अभिभावक बच्चे स्कूल ही नहीं भेजते हैं
5 समय-9.00
राउमावि चाड़वा। स्टाफ 9, उपस्थित 6, सभी शिक्षक किताबों के सेट बनाते हुए उपस्थित मिले।
6. समय 9:15
राउमावि बुठिया (रामसर)
स्टाफ 20, उपस्थित 14, नामांकन 550, उपस्थित 50, बच्चों की कम संख्या पर प्रतिक्रिया दी कि अभी स्कूल खुले है तो अभिभावक बच्चों को भेजेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग